Wednesday, January 20, 2010

यक्ष प्रश्न

  1. नयी पीढी को सबसे अच्छी नसीहत कौन दे सकता है? - नाकामयाब इंसान।
  2. गंगा सबके मैल धोती है पर उसका कौन धोएगा? - सरकार।
  3. सरकार ने अबतक गंगा का मैल क्यूँ नहीं धोया? - वे अपना ही मैल धोने में लगी है।
  4. आज की युवा पीढी किस leather का जूता पहनती है? - छीछा "लेदर" का।
  5. ऐसा कौन सा पेय है जिसे पी कर इंसान मौन हो जाता है? - अपमान का घूँट।
  6. ऐसा कौन सा पेय है जिसे पी कर इंसान ठिठक जाता है? - खून का घूँट।
  7. कौन सा भोजन सबसे गरिष्ठ होता है? - टेढ़ी खीर।
  8. कौन सा भोजन सबसे स्वादिष्ट होता है? - खयाली पुलाव।
  9. क्या रिश्वत लेना अन्याय है? - नहीं अन्य आय है।

No comments:

Post a Comment